मोहनलालगंज: थाना निगोहां पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी के सामान हुई बरामद
थाना निगोहां पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 2 आरोपी अभिषेक तिवारी उर्फ़ अजय और जसकरन को आज चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पूर्व में पंजीकृत मुकदमे के आधार पर लगातार अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी, इसी बीच आज शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को नंदौली तिराहे से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त अभिषेक तिवारी व जसकरन ग्राम मीरकनगर थाना निगोहाँ का निवासी है और उन्हें गिरफ्तार किए जाने के बाद मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।