मोहनलालगंज: एसडीएम और एसीपी ने मोहनलालगंज तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायतें
मोहनलालगंज तहसील में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम हनुमान प्रसाद और एसीपी राधा रमण सिंह व अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए गए। तहसील दिवस में फरियादियों की लम्बी लाइन लगी रही और जमीनी विवाद संबंधित मामलों की अधिकता रही।