कामां: कामां में वार्ड 6 और 3 के पार्षदों ने नाले की सफाई कर हटवाए कचरे के ढेर
कामां में नगर पालिका के वार्ड संख्या 6 और 3 में पार्षदों की पहल पर नाले की बुधवार शाम 4 बजे सफाई करवाई गई और जगह-जगह लगे कचरे के ढेर हटवाए गए। पार्षदों ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाते हुए सफाई कर्मचारियों के माध्यम से कचरा हटवाया, ताकि आमजन को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके। साथ ही क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया।