कामां: कामां बरसाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की भिड़ंत में तीन बाइक सवार घायल, जयपुर में उपचार जारी
कामां बरसाना मार्ग पर कार और बाइक की भीषण टक्कर में तीन बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया और घायलों को उप जिला अस्पताल कामां में भिजवाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायलों को जयपुर ले गए जिनका शुक्रवार शाम 7 बजे तक जयपुर में भी उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।