कामां: कामां पुलिस ने करीब 10 साल से फरार एक स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
कामां थानाधिकारी भरत सिंह ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी ओम प्रकाश मीणा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाने के हेड कांस्टेबल विश्राम द्वारा ऑपरेशन शिकंजा के तहत एक स्थाई वारंटी सुमेर खां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है। डीएसटी टीम के सहयोग से कार्यवाही को दिया गया अंजाम। मंगलवार शाम 6 बजे किया प्रेस नोट जारी।