_*दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई लंबे समय से वांछित चल रहे वारंटी लुकमान को किया गिरफ्तार!!*
*👉🏾👉🏾 एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत ख्वासपुर गांव से हुई गिरफ्तारी, न्यायालय में किया जा रहा पेश!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के नेतृत्व में थानाध्यक्ष विनोद कुमार द्वारा गठित पुलिस टीम ने 12 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:20 बजे ग्राम ख्वासपुर निवासी लुकमान पुत्र ताहिर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त लुकमान (उम्र करीब 32 वर्ष) मु0अ0सं0 141/2019, धारा 379 भादवि एवं 16 एफटी से संबंधित मामले में वारंटी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है!!_