कासगंज: कॉलेज और कोचिंग सेंटर के बाहर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने जिलाधिकारी मेधा रूपम को एक ज्ञापन सौंपा। डीएम को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि जिले के डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज और कोचिंग सेंटर के बाहर कुछ शरारती तत्व छुट्टी के बाद आकर खड़े हो जाते हैं। जिससे छात्राएं असहज महसूस करती हैं।