कासगंज: सोरों में जिला कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने की कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में मासिक कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में जीएसटी, परिवहन विभाग, नगर पालिका , खनन विभाग, बैंक , पीडब्लूडी , मंडी समिति, आबकारी विभाग सहित अन्य विभागों की राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिए की सभी विभाग प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाकर अपना लक्ष्य पुरा करें।