कासगंज: मारपीट के मामले में वारंटी अभियुक्त को अमांपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
अमांपुर थाना पुलिस में सोमवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वारंटी अभियुक्त का नाम रामौतार पुत्र केसरी है। अभियुक्त अमांपुर थाना क्षेत्र के गाँव रामपुर का रहने वाला है। अभियुक्त मारपीट करने के मामले में वारंटी चल रहा था। अमांपुर थाना पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।