कासगंज: सोरों कोतवाली क्षेत्र में स्कूली बस और ईको कार की भिंड़त का मामला, डीएम एसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
सोरों कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर बीबी मार्ग पर सोमवार को स्कूली बस और बच्चों से भरी ईको कार की भिंड़त हो गयी। इस हादसे में ईको कार चालक की मौत हो गयी वहीं। 1 शिक्षका और 7 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक जिला अस्पताल पहुँची। जहां उन्होंने हादसे में घायल स्कूली बच्चों का हाल जाना।