कासगंज: सोरों कोतवाली क्षेत्र में स्कूली बस और ईको कार की भिंड़त का मामला, 1 छात्र की उपचार के दौरान हुई मौत
सोरों कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर बीबी मार्ग पर सोमवार को स्कूली बस और बच्चों से भरी ईको कार की भिंड़त मामले में उपचार के दौरान एक छात्र की मौत हो गयी। वहीं अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे में एक शिक्षिका सहित 8 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिनमें से गंभीर रूप से घायल हुए कक्षा 3 के छात्र अंशु की अलीगढ़ में मौत हो गयी।