चित्तौड़गढ़: कोऑपरेटिव बैंक के बाहर विधायक चंद्रभान की टीम ने सांवरिया जी जा रहे पैदल यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
क्षेत्र में खुशहाली की कामना के साथ पेदल सांवलियाजी यात्रा पर निकले बस्सी व आस पास क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणो के जत्थे का चित्तौडगढ़ पहुंचने पर चित्तौडगढ़ काॅपरेटिव बैंक के बाहर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की टीम सदस्यो द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भरत जागेटिया, भोलाराम प्रजापत, अनिल ईनाणी, रवि विरानी मौजूद रहे।