चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के समय में हुआ परिवर्तन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी
चित्तौड़गढ़ स्टेशन से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के आने जाने के समय में बदलाव किया गया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09601 उदयपुर सिटी चित्तौड़गढ़ स्पेशल अब रात 10:05 पर चित्तौड़गढ़ स्टेशन पहुंचेगी। उदयपुर सिटी मैसूर हमसफर का चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर पहुंचने का समय रात 8:55 रहेगा।