चित्तौड़गढ़: कैबिनेट मंत्री का सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
चित्तौड़गढ़ मैं एक दिवसीय दौरे पर रहे कैबिनेट मंत्री का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आज स्वागत किया है। राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी चित्तौड़गढ़ के दौरे पर रहे। चित्तौड़गढ़ सर्किट हाउस आने पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है।