चित्तौड़गढ़: कुंभा नगर के ढाई साल के बच्चे ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम किया दर्ज 1 मिनट में 25 लग्जरी कार पहचानी
चित्तौड़गढ़ के कुंभा नगर में रहने वाले दीपक धुत के ढाई साल के पुत्र अद्धित ने, अद्धित ने एक मिनट में 25 लग्जरी कारों को पहचानकर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। अद्धित की इस उपलब्धि के लिए अद्धित के पिता दीपक और मां का कहना है कि हमें गर्व है कि हमारे बेटे ने यह कर दिखाया। ढाई साल के अद्धित की उपलब्धि ने परिवार का नाम रोशन किया है।