पटियाली: पटियाली में मांगों के समाधान के आश्वासन पर अब्दुल हफीज गांधी ने भूख हड़ताल स्थगित की
पटियाली। 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने तहसील परिसर में भूख हड़ताल शुरू की। एसडीएम सुशांत सांवरे और सीओ अमित कुमार ने शुक्रवार शाम 4:30 बजे मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद गांधी ने अनशन स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा अनशन करेंगे।