उचकागांव: उचकागांव प्रखंड में बीसीओ को बीईओ का प्रभार मिला, सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे
उचकागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में बुधवार के दिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार उचकागांव के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) प्रेम हल्दर को सौपा गया। उन्हें यह प्रभार निवर्तमान प्रभारी बीईओ लखेंद्र दास ने दिया। प्रभार ग्रहण करने के पश्चात नव प्रभारी बीईओ सह बीसीओ प्रेम हल्दर ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।