उचकागांव: मीरगंज थाने में हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
मीरगंज थाना में दर्ज पुराने मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि ज़मीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें आरोपितों द्वारा मारपीट गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था जिसको लेकर पीड़िता मधु देवी ने मीरगंज थाने में 3 ज्ञात व 4 अज्ञात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई थी।