उचकागांव: उचकागांव थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, 14 और 15 मार्च को प्रशासन रहेगा सतर्क
उचकागांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने कहा कि क्षेत्र में होली पर्व मनाने को लेकर अभी भी असमंजस बनी हुई है।