उचकागांव: उचकागांव के तीन गांवों में बिजली चोरी का मामला, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में बिजली विभाग के जेई रूपेश कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष ने मंगलवार की शाम 4:20 में बताया कि मामले में अलग-अलग आवेदन के आधार पर बिजली विभाग के जेई रूपेश कुमार के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।