बरहरुवा: बरहरवा प्रखंड कार्यालय में बीएलटीएफ की हुई बैठक, बरहरवा के 21 स्थानों पर लगेंगे जांच शिविर
बरहरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल ट्रास्क फोर्स की बैठक आयोजित किया गया। जिसमें एमओआईंसी डॉ पीके संथालिया, सीडीपीओ चित्रा यादव सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान बीडीओ सनी कुमार दास ने 19, 20 एवं 21 जून को सिकल सेल एनीमिया के तहत लगाए जाने वाले कैंप से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।