सोरांव: फाफामऊ इलाके में महिला के एटीएम कार्ड छीनकर ठगी की गई, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
फाफामऊ थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर एटीएम ठगी का एक मामला सामने आया। जहांएक महिला के बैंक खाते से पूरी रकम निकाल ली गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सबा बानो का आरोप है कि आरोपियों ने बाद में किसी अन्य स्थान पर जाकर उनके बैंक खाते से पूरी रकम निकाल ली। खाते से पैसे निकलने की जानकारी होने पर महिला ने शोर मचाया। मौके पर लोग इकट्ठा हो गई।