सहजनवा: सहजनवा इलाके में नाबालिग छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला 12वीं का छात्र, ग्रामीणों ने की पिटाई
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा और 12वीं कक्षा के छात्र को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। दोनों एक ही इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। छात्रा 11 वीं कक्षा की है। स्कूल से निकलने के बाद दोनों गांव के बाहरी इलाके में एक सुनसान जगह पर मिले। एक राहगीर की नजर उन पर पड़ी। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।