*प्रेस विज्ञप्ति*
*मोतिहारी, 05 सितम्बर 2026*
जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन
आज दिनांक 05.09.2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह, मोतिहारी में विधिवत रूप से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी , जिला सहायक समाहर्ता एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक ही समाज के वास्तविक निर्माता हैं। शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मंच से अपने शिक्षकों को याद किया, साथ ही हिंदी एवं अंग्रेजी के अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। उन्होंने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, पी बी एल में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों, एफ एल एन में बेहतर कार्य करने वाले कुल 74शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित जिले के सैकड़ों सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
2 views | East Champaran, Bihar | Sep 5, 2026