प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक-03.09.2026 को श्री गुरू संत रविदास जी की 650वीं जयन्ती के अवसर पर अनु० जाति टोलों में समरसता संकल्प अभियान के तहत कुल 59 टोलों में शिविर का आयोजन किया गया, इस क्रम में मधुबन प्रखण्ड के नौरंगिया माधोपुर पंचायत में आयोजित शिविर में श्री राणा रणधीर सिंह माननीय, स०वि०स०, मधुबन एवं श्री संतोष कुमार पाण्डेय, जिला कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा भाग लिया गया तथा आमजनों को सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं से आच्छादित करते हुए शिविर में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। श्री राणा रणधीर सिंह, माननीय स०वि०स०, मधुबन के द्वारा बताया गया कि सरकार आपके द्वार के तहत सभी विभाग के पदाधिकारी/कर्मी अनु० जाति टोलों में उपस्थित होकर योजनाओं के संदर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए सरकार द्वारा संचालित 22 योजनाओं से आच्छादित करेंगे, जो अत्यन्त ही लाभकारी, सुलभ एवं निःशुल्क होगा। शिविर में जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि यह शिविर दिनांक-27.08.2026 से दिनांक-15.02.2027 तक पूर्वी चम्पारण जिले में माईक्रो-प्लान के अनुरूप चिन्हित पंचायतों के अनु० जाति टोलों में प्रत्येक सप्ताह के वृहस्पतिवार को आयोजित किया जाना है, ताकि शत-प्रतिशत अनु० जाति के व्यक्तियों को सरकार के विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जा सके। इस अभियान के तहत दिनांक-10.09.2026 को पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत कुल 62 अनु० जाति टोलों में आगामी शिविर किया जायेगा। उक्त शिविर में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मधुबन, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, मधुबन, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, मधुबन, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, मधुबन, संबंधित पंचायत सचिव, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, विकास मित्र एवं अन्य विभाग के पंचायत स्तरीय कर्मी एवं जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
57 views | East Champaran, Bihar | Sep 3, 2026