आज दिनांक 05.09.2026 को उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार से संबंधित मासिक समीक्षात्मक बैठक, मो0 साजिद, प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग-सह-सहायक निदेशक जिला अल्पसंख्यक कल्याण मोतिहारी की अघ्यक्षता में डा0 राधा कृष्ण भवन मोतिहारी में हुई। प्रभारी पदाधिकारी द्वारा निदेेश दिया गया कि प्रत्येक मासिक बैठक में सभी उर्दू कर्मी सभी वांछित प्रतिवेदन के साथ ससमय अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। विलम्ब से आने वाले या बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी।
2. प्रभारी पदाधिकारी द्वारा सभी उर्दू कर्मियों को निदेशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का एक महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2026 के अंतर्गत जिन संस्थानों द्वारा अबतक INO Registration नहीं कराया गया है। उनसे अनुरोध कर उनका निबंधन कराना सुनिश्चित करें एवं अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी योग्य अल्पसंख्यक विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी योजना के लिए आॅनलाईन आवेदन कराने का प्रयास करें।
3. सभी उपस्थित उर्दू कर्मी से मासिक प्रगति प्रतिवेदन की मांग की गई। संबधित उर्दू कर्मियों द्वारा उनके प्रतिवेदन में दर्ज किये गये प्रविष्टि की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में सभी कर्मियों को निदेश दिया गया कि सभी उर्दू कर्मी अपने अपने क्षेत्र में उर्दू के प्रचार-प्रसार तथा आम जन के बीच उर्दू भाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करने का प्रयास करें। इसी क्रम में श्रीमति आशा कुमारी सहायक उर्दू अनुवादक प्रखंड कार्यालय मधुबन को प्रभारी पदाधिकारी द्वारा प्रोत्साहित किया गया कि श्रीमति कुमारी की इस क्षेत्र में भागीदारी समाज में उर्दू की प्रचार-प्रसार हेतु आकर्षण का स्त्रोत बन सकता है। तथा सभी कर्मियों विशेष कर श्रीमति कुमारी की दायित्व बनता हैं कि समाज के हर वर्ग में उर्दू की प्रचार-प्रसार हेतु प्रयास करें।
4. प्रभारी पदाधिकारी ने सभी उर्दू कर्मी से उनके कार्यालय में कार्यालय का नाम, पदाधिकारी का नाम-पट्ट आदि उर्दू में प्रदर्शित किये जाने के संबंध में समीक्षा किया। सभी उपस्थित कर्मी को यह निदेश दिया गया कि कार्यालय में सभी पदाधिकारियों इत्यादि का नाम उर्दू में प्रदर्शित किया जाए यदि किन्ही का स्थानान्तरण भी होता है तो नए नाम पट्ट को उर्दू में प्रदर्शित करना सुनिश्चित किया जाए।
5. सप्ताहिक विद्यालय भ्रमण की समीक्षा के क्रम में यह देखा गया कि कतिपय कर्मियों द्वारा विद्यालय भ्रमण में कमी आई है तथा ऐसे कर्मियों को प्रभारी पदाधिकारी द्वारा विद्यालय भ्रमण को यथावत करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया एवं इसकी पुनरावृर्ति होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
6. सभी उर्दू कर्मी को निदेशित किया गया कि वितीय वर्ष 2026-27 का बजट प्राक्कलन विहित प्रपत्र में तैयार कर जिला स्थापना उप समाहर्ता, पूर्वी चम्पारण मोतिहारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे तथा प्रतिलिपि जिला उर्दू भाषा कोषांग पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी को भी दंे।
7. सभी कर्मियों को निदेश दिया गया कि विभागीय निदेशानुसार अपने नियंत्री पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर अपने अपने क्षेत्र में उर्दू के प्रचार-प्रसार तथा आम जन के बीच उर्दू भाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करने का प्रयास करें।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए शुभकामनाओं के साथ सभी उपस्थित कर्मियों के बीच उर्दू पत्रिका उर्दू दुनिया , बच्चों की दुनिया एवं ख्वातीन ए दुनिया कि तकसीम करते हुए बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | East Champaran, Bihar | Sep 5, 2026