खलारी: खलारी में कोयला लदे हाइवा डंपर में भीषण आग लगी, अगला हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त
खलारी थाना क्षेत्र के जमुनदोहर गांव के पास शनिवार देर रात कोयला लदे हाइवा डंपर (JH02P-5049) में अचानक भीषण आग लग गई। डंपर चंद्रगुप्त परियोजना से कोयला लोड कर खलारी की ओर जा रहा था। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची खलारी पुलिस और सीसीएल की दमकल गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर...