हथुआ: मीरगंज के नरइनिया में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये नकद और लाखों की संपत्ति चोरी
मीरगंज शहर के नरइनिया वार्ड संख्या 25 में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर तीन लाख रूपए नगद व करीब 20 लाख रूपए के आभूषण की चोरी कर ली।पीड़ित गृह मालिक मुनमुन शाही ने मीरगंज थाने में चोरी की लिखित सूचना दी है। लिखित शिकायत में उन्होंने कहा है कि शनिवार को वह समूचे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर अपने पैतृक गांव सियाड़ी गढ़ चले गए।