हथुआ: हथुआ सहित पूरे जिले में 0-18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों के लिए प्रखंडवार पहचान शिविर आयोजित
किशोर न्याय सचिवालय, पटना उच्च न्यायालय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के आदेशानुसार 5 से 15 मई तक 0-18 वर्ष के बच्चों के लिए प्रखंडवार दिव्यांगता पहचान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी की सहायता से स्कूलों से दिव्यांग बच्चों को लाया जाएगा और सिविल सर्जन के नेतृत्व में मेडिकल टीम उनकी जांच करेगी.