हथुआ: मीरगंज पुलिस ने शराब पीने के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
मीरगंज थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में पुराना सिरिसवाँ गांव निवासी अरविंद शर्मा, पिता रामप्रवेश शर्मा को गिरफ्तार किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और थाने ले आई। चिकित्सकीय जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शनिवार दोपहर 1:33 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.