हथुआ: थाने के बंगरा गाँव में चंवर में अज्ञात विक्षिप्त महिला की मिली लाश, की जा रही है पहचान
हथुआ थाना क्षेत्र के बंगरा स्थित चंवर में एक अज्ञात विक्षिप्त महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की अनुमानित उम्र 50 वर्ष से अधिक है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रविवार की सुबह 10 बजे गोपालगंज भेजा है।