बक्सर: गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर नीचे, बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत
Buxar, Buxar | Aug 9, 2025 गंगा के जलस्तर मे अपेक्षाकृत शनिवार को कुछ तेजी से कमी आई है. शनिवार को सुबह 5:00 के लगभग गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 60.52 मीटर से नीचे गिरकर 60.30 मीटर पर पहुंच गया. हालांकि गंगा के जलस्तर घटने का कम पिछले तीन दिनो से जारी है इसके बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों में बाढ़ से राहत मिलने की उम्मीद जगी है. गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है.