➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पृथ्वीपुर के दो उद्यमियों को औद्योगिक भूखंड आवंटन हेतु प्रदान किए आशय पत्र, जिले में औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
प्रदेश में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने, युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करने तथा निवेश के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री निवास ‘समत्व भवन’ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा उद्यमियों से संवाद किया तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों को शासन की योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र जेर के दो उद्यमियों श्री सौरभ सिंह वर्मा एवं श्रीमती रश्मि रजक को औद्योगिक भूखंड आवंटन हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आशय पत्र प्रदान किए गए। यह जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय स्तर पर उद्योग स्थापना की संभावनाओं को प्रोत्साहन मिलेगा तथा नए उद्यमों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को विस्तार मिल सकेगा।
औद्योगिक क्षेत्र जेर में उद्यमियों को भूखंड आवंटन की प्रक्रिया से क्षेत्र में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग, स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों का सृजन और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों की स्थापना, निवेश को प्रोत्साहन और युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। पृथ्वीपुर के दो उद्यमियों को आशय पत्र प्रदान किया जाना इसी दिशा में जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे निवाड़ी जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओं को नई दिशा मिलेगी।
है।
#MadhyaPradesh #Sagar #मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस
#mpfoundationday #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh