मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: मंत्री श्री राजपूत ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
सागर 1 नवंबर 2026
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों द्वारा निर्मित उत्पादों तथा ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना, कृषि विभाग और कल्याण वर्ष पर आधारित प्रदर्शनी सहित अन्य विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मंत्री श्री राजपूत ने महिलाओं की उद्यमशीलता और स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि, ये उत्पाद न केवल आर्थिक स्वावलंबन का प्रतीक हैं, बल्कि मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवंत रखते हैं। सरकार की योजनाओं से महिलाएं सशक्त हो रही हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
#MadhyaPradesh #Sagar #मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस #jansamparkmp
5 views | Sagar, Madhya Pradesh | Nov 1, 2026