गुना: कलेक्टर ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक ली, कहा- गांवों तक आयुष चिकित्सा सेवाएं पहुंचाएं, अपनी ग्रोथ स्टोरी लिखें
Guna, Guna | Aug 12, 2026 गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 12 अगस्त को कलेक्ट्रेट में आयुष विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। कहा, आयुष विभाग सरकार का महत्वपूर्ण विभाग है, जिले में आयुष चिकित्सा की पहचान मजबूत हो आयुष पद्धति उपचार के प्रति लोग जागरुक हो। आयुष चिकित्सा का दायरा बड़े आयुष सेवाएं प्रचार कर गांवो तक पहुंचाएं, नवाचार कर अपनी ग्रोथ स्टोरी लिखे विभाग का नाम रोशन करें।