वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) एवं थाना प्रभारी ने खा लिया सोना
ग्वालियर में पिछले दिनों सोना कारोबारी द्वारा की गई 80 लाख के सोने की ठगी के मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस की कार्रवाई उस समय सवालों के घेरे में आ गई जब ठगे गए पीड़ितों ने कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा और एसएसपी धर्मवीर सिंह पर आरोपियों से मिले होने के गंभीर आरोप लगा दिए यही नहीं उनका यह कहना है की थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने धर्मवीर सिंह के संरक्षण में जब्त किए गए आधे से ज्यादा सोने को गायब कर दिया गया। फरियादी अनूप सिंह भूपेंद्र गुर्जर समेत आधा दर्जन लोगों से लगभग 50 तोला सोना लेकर गायब हुए ज्वेलर्स सचिन सोनी और उसके भाई को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया था और आरोपियों के कब्जे से 80 लाख कीमत के जेवरात भी बरामद कर लिए थे लेकिन जिन फरियादियों ने पहले से ही थाने से लेकर एसएसपी से गुहार लगाई थी उनकी अब तक एफआईआर तक नहीं हो पाई है। सीसी नागेंद्र सिंह सिकरवार को अपनी व्यथा सुन�
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 8, 2026