रामदास घाटी पर गाय के बछड़े का सिर मिलने से तनाव, हिंदू महासभा ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की,
ग्वालियर। रामदास घाटी क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 9 बजे गाय के बछड़े का सिर कटा हुआ मिलने से स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। मौके पर पहुंचे अखिल भारत हिंदू महासभा के नेता राहुल गुप्ता और रोहित जाटव ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे गंभीर विषय बताया।
उन्होंने अपने साथ मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ थाना बहोड़ापुर के टीआई और सीएसपी बहोड़ापुर को लिखित आवेदन सौंपकर दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस प्रशासन ने मौके से बछड़े का सिर बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा और योगेंद्र दीक्षित ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए
10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे हिंदू महासभा भवन, दौलतगंज लश्कर में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति और जन आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।