
जमुई: खाऊ गली में नए जोश के साथ 'मसल्स गराज' जिम का हुआ भव्य शुभारंभ जमुई: शहर के बाईपास रोड स्थित खाऊ गली, डॉक्टर ललित के बगल में आधुनिक सुविधाओं से लैस मसल्स गराज जिम का भव्य शुभारंभ किया गया। नए जगह पर नए जोश के साथ शुरू हुए इस फिटनेस सेंटर का उद्घाटन जमुई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार अत्रि ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं, खेल प्रेमियों और गणमान्य लोग मौजूद रहे। वातानुकूलित मसल्स गराज जिम को कई प्रकार के आधुनिक इंस्ट्रूमेंट से लैस किया गया है और अन्य व्यवस्था व सुविधा के लिए को बेहतर किया जा रहा है। इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार अत्रि उर्फ खोखन सिंह ने कहा कि आज के दौर में स्वास्थ्यय सबसे बड़ी पूंजी है। नियमित व्यायाम न केवल शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है। उन्होंने कहा कि जमुई जैसे शहर में आधुनिक सुविधाओं से लैस जिम की शुरुआत युवाओं के लिए एक सकारात्मक पहल है, जिससे वे फिटनेस के प्रति जागरूक होंगे और नशे जैसी बुरी आदतों से भी दूर रहेंगे। मसल्स गराज के संचालक वैभव सिंह ने बताया कि जिम को अत्याधुनिक उपकरणों और सभी आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। यहां बाडी बिल्डिंग, वेट ट्रेनिंग, कार्डियो एक्सरसाइज, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और फिटनेस से जुड़े लगभग सभी आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं, कई अन्य उपकरणों की भी सुविधा जल्द मिलेगी। इसके अलावा अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में सदस्यों को बेहतर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि वे सुरक्षित और सही तरीके से अपनी फिटनेस यात्रा पूरी कर सकें। उन्होंने बताया कि जिम का उद्देश्य केवल शरीर बनाना नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। महिलाओं और युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे हर आयु वर्ग के लोग यहां आकर व्यायाम कर सकें। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नए जिम का जायजा लिया और उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। स्थानीय युवाओं ने उम्मीद जताई कि मसल्स गराज जमुई में फिटनेस संस्कृति को नई पहचान देगा और आने वाले समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नए स्थान और आधुनिक संसाधनों के साथ शुरू हुआ यह फिटनेस सेंटर शहरवासियों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आया है। #jamuitopnews #khokhansingh #exercise #health #jamuibihar #jamuicity #jamuidistrict
Jamui, Jamui | Jul 3, 2026

क्या आज के युवा अपनी उम्र से पहले ही बूढ़े हो रहे हैं? हाल ही में 'नेचर जर्नल ऑफ मेडिसिन' में छपी एक बड़ी स्टडी में करीब 1.5 करोड़ लोगों के हेल्थ डेटा का विश्लेषण किया गया। इसमें सामने आया कि जंक फूड, तनाव, पूरी नींद न लेना, मोबाइल-लैपटॉप पर ज्यादा समय बिताना और एक्सरसाइज न करना शरीर को अंदर से जल्दी बूढ़ा बना सकता है। रिसर्च में यह भी बताया गया है कि इससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इस वीडियो में जानिए इस रिपोर्ट की बड़ी बातें और वे आसान आदतें, जिन्हें अपनाकर आप खुद को स्वस्थ और फिट रख सकते हैं। #health #healthnews #biologicalage #aging #cancer #lifestyle #wellness #fitness #healthyhabits #preventivehealth #medicalresearch #naturemedicine #nutrition #sleep #exercise #india #healthtips #breakingnews #wellbeing #longevity #primenewsnetwork #primenews
Uttar Pradesh, India | Jun 30, 2026

शराब की बोतल में मिला मेंढक, वीडियो वायरल, राजनांदगांव #chhattisgarhupdaet #Rajnandgaon #LiquorShop #FrogInBottle #ViralVideo #Chhattisgarh #BreakingNews #exercise this video
Durg, Durg | Jun 19, 2026
#थाना का सबसे बड़े दलाल प्राईवेट #ड्राईवर के कारण 10 साल हो गए पर #शराबबंदी सफल नही हो रहा है #exercise #मद्यनिषेध #उत्प...
Patna Rural, Patna | Apr 9, 2026
ND Live अगले प्रधानमंत्री #trendingshorts #yogiadityanath #shorts #flyxo #exercise #cm #viralviral
Mohanlalganj, Lucknow | Feb 25, 2026