पटना ग्रामीण: वीरचंद पटेल पथ पर RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- सीएम नीतीश कुमार जहां है, वहां काफी परेशान है
वीर चंद पटेल पथ में RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा, चर्चा है कि CM नीतीश कुमार फिर NDA गठबंधन में आएंगे। यह बात तो सही है, कि जहां हैं वहां CM नीतीश कुमार काफी परेशान हैं। इसीलिए वहां से निकलना चाहते हैं। लेकिन अगर भाजपा के साथ गठबंधन में आएंगे तो फिर लोकसभा चुनाव के बाद साथ में रहेंगे या नहीं, यह भी एक बड़ा सवाल है