पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा- राजनीति में अगर दरवाजा बंद होता है, तो दरवाजा खुलता भी है
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सांसद सुशील कुमार मोदी ने अपना बयान देते हुए बीते कुछ दिनों पहले कहा था, कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भाजपा का दरवाजा बंद है। वही भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा, कि राजनीति में अगर दरवाजा बंद होता है, तो दरवाजा खुलता भी है।