पटना ग्रामीण: नीतीश कुमार के NDA में जाने की मुझे कोई जानकारी नहीं है- सदाकत आश्रम में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह
पटना : बिहार में ठंड के बीच राजनीतिक पारा गर्म है। CM नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदल सकते हैं। राजद से उनकी नाराजगी की खबरें आ रही है। वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर सदाकत आश्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के एनडीए में जाने की मुझे कोई जानकारी नहीं है।