पटना ग्रामीण: नीतीश के एनडीए में आने की खबर पर पटना में बोले भाजपा विधायक नितिन नवीन, कहा- केंद्रीय नेतृत्व कर रहा बात
बिहार में ठंड के बीच राजनीतिक पारा गर्म है। एक बार CM नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए में आ सकते हैं। राजद से उनकी नाराजगी की खबरें आ रही है। पूरे मामले पर मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा विधायक नितिन नवीन ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व पूरे मसले पर बातचीत कर रहा है। पूरे घटनाक्रम पर हम लोग नजर बनाए हुए हैं।