पटना ग्रामीण: राजबंशी नगर में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा- अगर सीएम नीतीश कुमार एनडीए में आते हैं, तो हम उनका विरोध नहीं करेंगे
खबर राजधानी पटना से है। जहां ऐसी खबरें सामने आ रही है, कि अब बिहार की राजनीति में कभी भी उलट फेर हो सकता है, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी एनडीए की ओर अपना रुख कर सकते हैं। वहीं इसे लेकर जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अगर सीएम नीतीश कुमार एनडीए में आते हैं, तो हम उसका विरोध नहीं करेंगे