बड़गांव: जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर हीटवेव प्रबंधन और पेयजल आपूर्ति के लिए शुरू की गई विशेष मुहिम
जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर हीटवेव प्रबंधन और पेयजल आपूर्ति को लेकर विशेष मुहिम चलाई गई। शनिवार को जिले के अधिकारी गांव-ढाणियों तक पहुंचे, जहां 100+ ग्राम पंचायतों में पेयजल, छाया और चारे की स्थिति का निरीक्षण किया गया।अधिकारियों ने हैंडपंप, नलकूप, सोलर पनघट, और जल जीवन मिशन से जुड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपी।