बड़गांव: SP ने कलेक्ट्रेट स्थित ऑफिस में बाइक चोरी करने वाली गैंग का किया खुलासा, 6 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार व 27 वाहन बरामद
बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, 27 वाहन बरामद उदयपुर में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों को देखते हुए एसपी योगेश गोयल के द्वारा गठित विशेष ने कार्रवाई करते हुए देवीलाल रावत को चोरी की बाइक सहित पकड़ा। पूछताछ में गैंग का खुलासा हुआ, जिसमें शिवलाल, रवि खटीक, ओमप्रकाश खटीक, लक्ष्मण भील और लक्ष्मण मीणा को भी गिरफ्तार किया गया।