बड़गांव: PHED और भू जल मंत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में पेयजल प्रबंधन और समर प्लान की समीक्षा बैठक आयोजित
शनिवार दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में पीएचईडी एवं भू-जल मंत्री कन्हैयालाल की अध्यक्षता में पेयजल प्रबंधन और समर प्लान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उदयपुर, राजसमंद और सलूंबर जिलों की योजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि जल संकट नहीं होना चाहिए और व्यवस्था सुदृढ़ हो। बैठक में संभागीय आयुक्त, कलेक्टर्स व विभिन्न विधायक उपस्थित रहे।