तोकापाल: प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने निजीकरण के खिलाफ हुंकार भरी, सरकारी पैथोलॉजी सेवाओं पर उठे सवाल
सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी सेवाओं के निजीकरण के विरोध में एमएलटी प्रकोष्ठ, छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बस्तर जिला की बैठक हुई। जिला संयोजक अरुण कुमार पाणिग्रही की अध्यक्षता में मंडी प्रांगण में यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें बस्तर जिले के एमएलटी और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल के कर्मचारियों ने भाग लिया।