Public App Logo
एफटीके किट वितरण एवं पेयजल गुणवत्ता जांचने प्रशिक्षण आयोजित ------ सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशानुसार जिले में संचालित दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत कराहल विकासखंड के ग्राम परतवाड़ा, पहाड़ली एवं गोठऱा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) का वितरण किया गया तथा पेयजल गुणवत्ता परीक्षण का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एफटीके किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता की जांच करने की विधि, जल स्रोतों की नियमित निगरानी तथा जलजनित रोगों की रोकथाम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी समझाया गया कि समय पर जल गुणवत्ता की जांच, सुरक्षित पेयजल का उपयोग तथा सामुदायिक जागरूकता से डायरिया जैसी गंभीर बीमारी की प्रभावी रोकथाम संभव है। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद की मंशा है कि जिले का कोई भी बच्चा अथवा नागरिक डायरिया जैसी रोकी जा सकने वाली बीमारी से प्रभावित न हो। इसी उद्देश्य से विभागीय अमला निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर प्रशिक्षण, जागरूकता एवं जल गुणवत्ता परीक्षण की गतिविधियां संचालित कर रहा है, ताकि प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धत सुनिश्चित की जा सकें। कार्यक्रम में जिला सलाहकार श्रीमती आराधना पाराशर, क्षेत्रीय इंजीनियर श्री विजय प्रजापति, आईईसी कोऑर्डिनेटर श्री नीरज श्रीवास्तव सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur - Sheopur News