बल्लबगढ़: ऊंचा से घर से नाराज होकर निकले 16 व 17 वर्षीय दो दोस्तों को क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने तलाश कर परिजनों के किया हवाले
ऊंचा से घर से नाराज होकर निकले 16 व 17 वर्षीय दो दोस्तों को क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने तलाश कर उनके परिवार जनों के हवाले कर दिया। लापता हुए दोनों लड़कों में एक लड़का दुबला-पतला होने के चलते परिजन द्वारा चिढ़ाए जाने से नाराज था तो दूसरा लड़का मोबाइल फोन की मांग कर रहा था और फोन नहीं दिलाने पर नाराज था। दोनों लड़के नाराज होकर घर से चले गए थे।