बल्लबगढ़: अनाज मंडी के पास केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया रेलवे ओवरब्रिज के चौड़ीकरण के कार्य का शिलान्यास
नेशनल हाइवे-19 पर बल्लभगढ़ सब्जी मंडी और अनाज मंडी से जेसीबी चौक तक करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से हाइवे को चार लेन की जगह सात लेन का बनाया जाएगा जिसमें बल्लभगढ़ का रेलवे ओवरब्रिज भी शामिल है। इसके अलावा इस हाइवे में यू-टर्न के लिए अंडरपास भी बनाए जाएंगे। आगामी 24 मार्च को इस काम के टेंडर खुलेंगे।